राजस्थान (Rajasthan) की भजनलाल सरकार ने बुजुर्गों को बड़ी सौगात दी है। अब बुजुर्ग रोडवेज में आधे किराए में सफर कर सकेंगे। रोडवेज में बुजुर्गों को टिकट में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इससे पहले बुजुर्गों को किराये में 30 प्रतिशत की छूट मिलती थी।
- राजस्थान के बुजुर्गों को भजनलाल सरकार का तोहफा
- रोडवेज में बुजुर्गों को टिकट में 50 फीसदी की छूट मिलेगी
राज्य सरकार ने इसके आदेश भी जारी कर दिए
आपको बता दें भजनलाल सरकार के इस फैसले का फायदा 60 से 80 साल के बुजुर्ग उठा सकेंगे। पहले राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी छूट शुरू की गई थी। जबकि बुजुर्ग पुरुषों को 30 फीसदी की छूट मिलती थी, लेकिन अब सरकार ने 60 से 80 साल के सभी बुजुर्गों को टिकट में 50 फीसदी की छूट दे दी है। राज्य सरकार ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को किराए में अब 50 प्रतिशत की छूट मिल सकेगी
उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि रोडवेज की साधारण एवं द्रुतगामी श्रेणी की बसों में 60 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को किराए में अब 50 प्रतिशत की छूट मिल सकेगी। एक सरकारी बयान के अनुसार रोडवेज ने इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी किये हैं। मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 में 60 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों के लिये दी जा रही 30 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 50 प्रतिशत की घोषणा की गई थी, जिसकी अनुपालना में यह आदेश जारी किए गये हैं।


Download Android App
Download iOS App




