राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें अब ट्रैफिक में आम आदमी की तरह लाल बत्ती की गाड़ियां भी रूकेंगे।सीएम भजनलाल शर्मा ने यह फैसला अति विशिष्ट लोगों की आवाजाही के दौरान बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से आमजन को राहत दिलाने और जाम में गंभीर मरीजों को परेशानी से बचाने के लिया है।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया
- अब ट्रैफिक में आम आदमी की तरह रूकेंगे लाल बत्ती की गाड़ियां
- जाम में गंभीर मरीजों को परेशानी से बचाने के लिये फैसला लिया
CM ने बुधवार को यह निर्णय लिया
आपको बता दें अति विशिष्ट लोगों की आवाजाही के दौरान आम आदमी और गंभीर रोगियों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार को यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को राजस्थान के पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू को इस फैसले के संबंध में निर्देश दिए। हालांकि, मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया सुरक्षा घेरा यथावत जारी रहेगा।
आम लोगों और मरीजों को होने वाली यातायात समस्याओं के मद्देनजर लिया
पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री को प्रदान की गई सुरक्षा कवर में कोई बदलाव नहीं होगा। अति विशिष्ट व्यक्ति की आवाजाही के दौरान नयी व्यवस्था का निर्णय आम लोगों और मरीजों को होने वाली यातायात समस्याओं के मद्देनजर लिया गया है.’


Download Android App
Download iOS App






