राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर आज भरतपुर में रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा भरतपुर में मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र भी खोल गया है. मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री से हर परिवाद या छुटपुट काम के लिए जयपुर जाकर मिलना संभव नहीं होता है।
- CM Bhajanlal Sharma दो दिवसीय दौरे पर आज भरतपुर में रहेंगे
- CM के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी
- गोवर्धन दर्शन के लिए जायेंगे CM
- कल मंगलवार को करेंगे जनसुनवाई
भरतपुर वासियों को अपनी समस्या लेकर जयपुर जाना पड़ा
जनसुनवाई केंद्र खुलने के बाद भरतपुर वासियों को अपनी समस्या लेकर जयपुर जाना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समर्थक, परिचित और उनसे जुड़े लोग अपनी समस्या का समाधान के लिए जयपुर जाते है लेकिन मुख्यमंत्री से समय आभाव के कारण मुलाकात नहीं हो पाती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के है इसलिए यहां के लोगों को उम्मीद भी बढ़ जाती है इस लिए यहां जनसुनवाई केंद्र खोला गया है।
तहसील के झील का बाड़ा कैला देवी मंदिर के दर्शन करेंगे
जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल आज भरतपुर की बयाना तहसील के झील का बाड़ा कैला देवी मंदिर के दर्शन करेंगे।मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा झील का बाड़ा से रवाना होकर अपने गांव अटारी पहुंचेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सांय 5 बजे ग्राम अटारी से सड़क मार्ग द्वारा साढे पांच बजे भरतपुर पहुंचेंगे और जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
भरतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर प्रस्थान करेंगे
दरअसल, मुख्यमंत्री 6 फरवरी को सुबह 9 बजे किला स्थित बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन करेंगे। उसके बाद सुबह 9ः30 बजे मुख्यमंत्री जनसुनवाई कैंप कार्यालय भरतपुर में जनसुनवाई करेंगे। प्रातः 11 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उसके बाद दोपहर 12 से 1ः15 तक सर्किट हाउस में रहेंगे तथा दोपहर 1ः30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड भरतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर प्रस्थान करेंगे।


Download Android App
Download iOS App






