अगले साल देश में छ राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। इन सभी राज्यों में एक बार फिर से जीत हासिल करके प्रदेश की सत्ता में दोबारा आना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान के संबंध में अभी से चुनावी रणनीति पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। राजस्थान में भाजपा ने राज्य में 2023 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार से दो दिवसीय विचार-मंथन शिविर ‘चिंतन शिविर’ शुरू किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि इस बार हमारा विशेष ध्यान मिशन 2023 पर रहेगा जो आगामी विधानसभा चुनाव पर केंद्रित है। हम इस बैठक में भविष्य की कार्रवाई तय करेंगे। बैठक कुंभलगढ़ में हो रही है और बूथों और मंडलों को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर चर्चा करने के लिए सत्र भी आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से जनता से कैसे जुड़ना है, इस पर चर्चा करने के लिए रणनीति भी तैयार की जाएगी।
पूनिया कहा कि जनसंघ के दिनों से, हमारे संगठन के नेताओं ने सफलतापूर्वक बाहर आने के लिए विचार प्रक्रिया, प्रशिक्षण और अभ्यास सत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। हम अपने संगठन की कार्य योजना की समीक्षा कर रहे हैं और भविष्य की योजना तैयार कर रहे हैं,यही इस बैठक का उद्देश्य है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने कहा कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कोर ग्रुप के सदस्य बैठक में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



