राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को एक निजी स्कूल के भवन का उद्घाटन करने दौरान कहा कि सरकार का फर्ज है कि वह ऐसे फैसले ले जिससे आम जनता लाभान्वित हो। मुख्यमंत्री ने कहा ‘इसी सोच के साथ हमारी सरकार ने गरीब और पिछड़े तबके के बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए कदम उठाए हैं।
हमारा प्रयास है कि राज्य का हर बच्चा शिक्षा से जुड़े और आगे बढ़े।’’ उन्होंने कहा कहा, ‘‘हमारे प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन आवश्यकता है उन्हें तराशने की। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार कदम उठा रही है।’’ उन्होंने मातृ भाषा हिन्दी के महत्व पर जोर देते हुए कहा, ‘‘वर्तमान परिदृश्य में अंग्रेजी का माहौल बढ़ रहा है लेकिन हिन्दी माध्यम से शिक्षित प्रतिभाएं भी किसी से कम नहीं हैं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 70 साल में देश ने विकास का बड़ा सफर तय किया है। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि गांव-ढाणी तक संस्कारित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। आधुनिक शिक्षा के लिए निजी क्षेत्र की चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी स्कूल उनके मुकाबले में पीछे नहीं रहेंगे। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी स्कूल स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित हों।’’


Download Android App
Download iOS App



