राजस्थान के करौली में दो अप्रैल को नवसंवत्सर पर निकाली गई रैली के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटना से पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद जिला प्रशासन द्वारा लगाए कर्फ्यू को रविवार से हटा लिया गया।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, यह देखा जा रहा है कि त्यौहारो के समय ही दंगे होते जा रहे हैं। क्योंकि यह दंगलकारी देश के अलग- अलग राज्यों में हिंसा करके भारत के दो टुकड़े करना चाहते हैं।
कर्फ्यू की अवधि को समाप्त कर दिया गया
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पारस राम मीणा ने बताया कि करौली में स्थिति सामान्य होने के चलते रविवार सुबह सात बजे तक के लिए घोषित कर्फ्यू की अवधि की समाप्ति पर उसे आगे नहीं बढ़ाया गया।मीणा के मुताबिक, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर एहतियाती तौर पर अतिरिक्त पुलिस दस्तों की तैनाती की गई है।


Download Android App
Download iOS App



