जयपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को राजस्थान के दौरे पर आएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सत्येन्द्रसिंह राघव ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष आज सुबह उदयपुर में युवाओं के साथ संवाद करेंगे।
इसके बाद वह भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के साथ इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे तथा प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी रहेंगे।
अमित शाह का कार्यक्रम इस प्रकार है..
वही, अमित शाह शनिवार सुबह 10 बजे फलोदी के परमवीर मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैलियां कोटा, बारान, अत्रू, रामगंज मंडी अजमेर और जयपुर में आयोजित की जाएंगी। पहली रैली कोटा में सुबह सवा दस बजे होगी और अंतिम रैली शाम 5 बजे जयपुर में होगी।


Download Android App
Download iOS App





