Rajasthan: राजस्थान में एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना होते-होते रह गई, दरअसल यहां एक ट्रेन का चलते-चलते पावर फेल हो गया। ऐसा होते ही उसमें मौजूद सवारियों से लेकर रेल प्रशासन तक हड़कंप मच गया। ऐसी स्थिति में ड्राइवर नहीं घबराया और सूझबूझ से काम लेते हुए समय रहते ही ट्रेन को रोक दिया जिससे सभी सवारियों की सास में सास आई ड्राइवर की समझदारी के चलते कोई बड़ी घटना होने से रह गई। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ जो ट्रेन जाती है उसी रूट पर हुई है। जानकरी के मुताबिक ट्रेन नंबर 04779 से अचानक से प्रेशर बाहर आने लगा और बढ़ता गया जिस वजह से ट्रेन की बीच पटरी पर ही इंजन एक ही जगह सीज हो गया।
- राजस्थान में एक ट्रेन का चलते-चलते पावर फेल हो गया
- उसमें मौजूद सवारियों से लेकर रेल प्रशासन तक हड़कंप मच गया
- ड्राइवर की समझदारी के चलते कोई बड़ी घटना होने से रह गई
कई अन्य ट्रेनों का शेड्यूल खराब
ऐसी जानकारी मिली है कि, ट्रेन में यह घटना मसानीवाला स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर की दुरी पर स्थित मसानी और बुग्गीया हाल्ट के बीच में हुई है। इस घटना के होने के बाद से ही सवारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है। पावर फेल होने के बाद ट्रेन को दुबारा शुरू करने में बहुत समय लगा है उस बीच ट्रेन पटरी पर ही खड़ी रही थी। ट्रेन के पटरी पर रहने के कारण दूसरी कई ट्रेनों का शेड्यूल खराब हो गया था।
घटना में सभी यात्री सुरक्षित
इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से निकाला गया है, हालांकि ट्रेन के संचालन में विलंब से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है। ट्रेन को ठीक कराने के लिए सूरतगढ़ जंक्शन से दूसरा इंजन आया था जिसके बाद ट्रेन को ठीक कर उसे आगे भेजा गया। इस दौरान लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है।


Download Android App
Download iOS App





