Rajasthan: गहलोत ने कहा- हिमाचल प्रदेश में एकतरफा जीत रही है कांग्रेस

Summary :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात में भी कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है जहां मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ भयंकर लहर देखने को मिल रही है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात में भी कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है जहां मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ भयंकर लहर देखने को मिल रही है। गहलोत हाल ही में इन दोनों राज्यों के चुनावी दौरे पर गए थे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘माहौल अच्छा है। हिमाचल में कांग्रेस में जीत रही है चुनाव एकतरफा है।’’
Rahul Gandhi Can Challenge PM Modi In 2024 Election But Says Ashok Gehlot -  2024 के इलेक्शन में पीएम मोदी को चुनौती दे सकते हैं राहुल गांधी लेकिन... अशोक  गहलोत ने बताई
गुजरात के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘… और गुजरात में अच्छा माहौल है। वहां भी सरकार के विरोध में बहुत भयंकर लहर है। हमारा अभियान ठीक चल रहा है। पांच (परिवर्तन संकल्प) यात्राएं निकलीं इन यात्राओं में जो जनता की प्रतिक्रिया देखने को मिली उससे संकेत मिलता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहां लोगों में भावना है कि सरकार ने जो पांच साल तक … कोरोना में लोगों को बर्बाद कर दिया, वहां बेरोजगारी बहुत भयंकर है। अभी नकली शराब से 70 लोग मारे गए। वे लोग मोरबी हादसे की कोई जांच नहीं करवा रहे…’’ उन्होंने कहा किराज्य सरकार को हादसे की न्यायिक जांच करवानी चाहिए।
rajasthan cm ashok gehlot attack on aap and bjp says congress win state  polls smb | Gujarat Election 2022: अशोक गहलोत का दावा- गुजरात में बनेगी  कांग्रेस की सरकार, AAP पिक्चर में
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में गहलोत ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने कारवां चला दिया है उसमें लाखों लोग आ रहे हैं। उससे भी भाजपा वाले विचलित हो गए हैं इसलिए आनन-फानन में कई आरोप लगाते रहते हैं। हमें उनकी कोई चिंता नहीं है। हमारा कारवां चल पड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने जनता से जुड़े महंगाई, बेरोजगारी व शांति-सद्भाव के मुद्दों को लेकर यह यात्रा शुरू की है और इसका बहुत बड़ा असर हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आगामी बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए हितधारकों से परामर्श का दौर बृहस्पतिवार को एक बैठक से होगा। गहलोत के पास वित्त विभाग भी है।

Desk Team