Rajasthan: राजस्थान में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे है। ताजा मामला जयपुर ले आ रहा है। जहां आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य छह घायल हो गए। यह भीषण हादसा आंधी थाना क्षेत्र में मनोहरपुरा-दौसा राजमार्ग पर उस समय हुआ जब दोनों एसयूवी एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे।
Highlights
- बढ़ते जा रहे हैं सड़क हादसे के मामले
- दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर
- हादस में 5 की मौत, 5 घायल
हादसे में 5 की मौत
राजस्थान में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर जमवारामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी और थार में हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। बता दें मृतक दौसा जिले के बड़ोली के निवासी हैं। घायलों को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा
आंधी पुलिस थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उन्नाव निवासी संतोष कुमार, पुष्पा देवी, सूरजभान व कोयल सीकर जिले में खाटूश्याम जी में दर्शन करने के लिए आए थे। वे दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।
वहीं, बोलेरो में सवार दौसा जिले के बडोली निवासी रामदयाल गुर्जर, चंद्रप्रकाश, सरदार, अर्जुन, कालूराम और नरेंद्र बोलेरो में सवार होकर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दौसा जिले के कुचावास गांव में जा रहे थे। दोपहर 12 बजे कार ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से थार की टक्कर हो गई।
आमसे-सानन आई गाड़ियां
आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए । थार में सवार उत्तर प्रदेश निवासी सभी लोग घायल हो गए,जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया । पुलिस के अनुसार उन्नाव निवासी सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
तेज रफ्तार ट्रक से टकराया वाहन
इससे पहले एक अन्य घटना में राजस्थान के बूंदी जिले में गुरुवार सुबह कार के एक ट्रक से टकरा जाने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App





