राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना रविवार को हो रही है और शुरुआती रूझान में कांग्रेस दो और भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, राजसमंद सीट पर भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी कांग्रेस के तनसुख बोहरा से आगे चल रही है।
वहीं, सहाड़ा और सुजानगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी तथा मनोज कुमार अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी भाजपा के क्रमश: रतनलाल जाट और खेमाराम से आगे चल रहे हैं।मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और सुबह 11 बजे तक सुजानगढ़ सीट के लिए 30 में से सात, राजसमंद में 25 में से 11 और सहाड़ा सीट पर 28 में से नौ चरणों की मतगणना हो चुकी है।
गौरतलब है राज्य की राजसमंद, सुजानगढ़ और सहाड़ा सीट पर 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव में 60.37 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।


Download Android App
Download iOS App



