राजस्थान में अलवर के रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने मी टू अभियान को बकवास अभियान करार देते हुए विवादास्पद बयान दिया है कि महिला को छेड़खानी करने वाले के थप्पड़ मारकर हिसाब बराबर कर देना चाहिए। श्री आहूजा ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर किसी महिला के साथ ऐसी घटना हुई है तो तुरंत थप्पड़ मार कर हिसाब कर देना चाहिए था।
अब बीस साल बाद इसका कोई तुक नहीं है कि किसी पर इस प्रकार के आरोप लगाए जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी घटनाओं को नवीनीकरण देकर घुमाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओ को भी चाहिए कि इस तरह बीस साल बाद घटनाओं को उजागर करने से अच्छा तो घटना के वक्त ही छेड़खानी करने वाले लोगो की पिटाई कर देनी चाहिए या पुलिस में शिकायत करनी चाहिए थी।
रामगढ़ के कुछ बीजेपी कार्यकर्तों द्वारा एक कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में उन्होंने कहा कि ये साधारण बात है शराब पिये हुए थे और इस तरह की घटनाओं को बढ़वा नहीं देना चाहिए। उन्होंने पंजाब के अमृतसर में रावण दहन के दौरान रेल पटरी पर हुए हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



