22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा देश काफी ज्यादा उत्साहित है।इस दौरान अखिल भारतीय किन्नर समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा (Kota) में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देशभर से किन्नर कोटा पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस अधिवेशन में देशभर के 1500 से अधिक किन्नर समाज के लोग जुड़ेंगे और अपनी परम्परा का निर्वहन कर इस अधिवेशन में शिरकत करेंगे।
- प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में उत्साह
- राजस्थान का किन्नर समाज भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्साहित
- अखिल भारतीय किन्नर समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा में होगा
प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य भजन संध्या का आयोजन
आपको बता दें मंगल मुखी किन्नर मनीषा ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज चाक पूजन से किया जाएगा और गणपति को स्थापित कर कार्यक्रम का आगाज होगा। हवन और पूजन कर विधिवत कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा। 22 जनवरी को सब एकत्रित होकर भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य भजन संध्या का आयोजन भी करेंगे।
किन्नर समाज भी भारत का आम नागरिक
मंगलमुखी मनीषा ने कहा कि तीसरे जेंडर के किसी आवेदन या एप्लीकेशन फॉर्म में अन्य शब्द का प्रयोग किया जाता था, जबकि हमें प्रमुखता से तीसरे जेंडर के रूप में पहचान मिली है।अन्य शब्द का आशय में मनुष्य सहित पशु या कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज भी भारत का आम नागरिक है। किन्नर समाज सबसे सहयोग से मुख्यधारा का हिस्सा बनने का प्रयास कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App





