राजस्थान में ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण में शनिवार को 897 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंचों के चुनाव के लिए कुल मिलाकर 82 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े साात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चला। हालांकि अनेक मतदाता कतार में थे जिन्होंने बाद में भी मतदान किया और मतदान का अंतिम आंकड़ा लगभग 82.36 प्रतिशत रहा।
इस चरण में कुल 30,56,742 मतदाता थे। जिन 897 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ वहां सरपंच पद के लिए 4629 उम्मीदवार थे जबकि 26 सरपंच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
राज्य में बाकी बची 3848 ग्राम पंचायतों में अब चार चरणों में मतदान हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



