राजस्थान की 49 पंचायत समितियों की 1700 ग्राम पंचायतों के 17,516 वार्डों में बुधवार को तीसरे चरण के लिए हुए चुनाव में रिकार्ड 81.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि सर्वाधिक मतदान हनुमानगढ़ जिले में हुआ जहां 91.31 प्रतिशत मतदान हुआ।
गौरतलब है कि 24 जिलों में 17 सरपंच और 6953 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं।मेहरा ने बताया कि अजमेर जिले में 85.07 प्रतिशत, अलवर में 87.39, बारां में 86.87, बाड़मेर में 88.25, भरतपुर में 86.10, भीलवाड़ा में 85.05, बूंदी में 85.79, चित्तौड़गढ़ में 89.08, चूरू में 88.79, श्रीगंगानगर में 87.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
इसी तरह हनुमानगढ़ में सर्वाधिक 91.31, जयपुर में 82.25, जालौर में 63.94, झालावाड़ में 86.95, झुंझनू में 77.85, जोधपुर में 80.53 में, कोटा में 83.90, पाली में 68.50, प्रतापगढ़ में 90.83, राजसमंद में 78.18, सवाई माधोपुर में 81.29, सिरोही में 71.98, टोंक में 84.82 और उदयपुर में 79.46 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मिलाकर 81.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मेहरा ने रिकार्ड वोटिंग के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। इससे पहले 17 और 22 जनवरी को हुए दो चरणों में क्रमश: 81.51 प्रतिशत व 82.78 प्रतिशत मतदान हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



