जयपुर : भारतीय चिकित्सा परिषद (आईएमए) के आह्वान पर राजस्थान में चिकित्सकों ने शुक्रवार को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। अनेक जगह पर चिकित्सकों ने काली पट्टी लगाकर व काले हेलमेट पहनकर रोगियों को देखा।

आईएमए, राजस्थान के महासचिव वीके जैन ने कहा कि राज्यभर के हजारों सरकारी व निजी चिकित्सक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। ये चिकित्सक पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले का विरोध कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में 95 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी से की बिना शर्त माफी की मांग
जयपुर के एसएमएस अस्पताल सहित अनेक जगहों पर चिकित्सक काले हेलमेट लगाकर रोगियों का इलाज करते दिखे। इन चिकित्सकों ने डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार व उन पर हमलों की आलोचना की और इस तरह की घटनाओं पर रोक के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। जैन ने कहा कि ऐसी घटनाओं से मरीज हों या चिकित्सक, हर कोई परेशान होता है। राज्य में कई जगह चिकित्सकों ने दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार भी किया।


Download Android App
Download iOS App



