राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के सियासी भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी की निगाहें असंतुष्ट चल रहे सचिन के अगले कदम पर टिकी हैं। रविवार को दौसा में उनके पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ आने की संभावना है।
सचिन पायलट ने रविवार को अपने दिवंगत पिता राजेश पायलट को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट साझा किया।उन्होंने कहा, मैं मेरे पूज्य पिताजी, राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनका कार्यक्षेत्र से लगाव, जनता से उनका जुड़ाव और जनकल्याण के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली मेरे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।उन्होंने कहा, मैं हमेशा उनके विचारों और आदशरें का पालन करूंगा।
मेरे पूज्य पिताजी स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हृदय से नमन करता हूँ।
अपनी कर्मभूमि से उनका जुड़ाव, जनता से अपनेपन का रिश्ता एवं जनकल्याण के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली मेरे लिए मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने जनहित को सर्वोपरि मानकर कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता… pic.twitter.com/wjglt81SKG
— Sachin Pilot (@SachinPilot) June 11, 2023
पायलट ने यह ट्वीट उन अटकलों के बीच साझा किया कि वह नई पार्टी बना सकते हैं। हालांकि कांग्रेस के दिग्गज नेता और उनके ही समर्थक इससे इनकार कर रहे हैं।
रविवार को पायलट और उनके समर्थक दौसा में राजेश पायलट को श्रद्धांजलि देंगे और प्रतिमा का अनावरण करेंगे।सबकी निगाहें दौसा पर टिकी हैं कि क्या यह आयोजन शक्ति प्रदर्शन में बदल जाएगा या फिर पायलट नई पार्टी की घोषणा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



