राजस्थान के अजमेर जिले की दरगाह थाना पुलिस ने महाराष्ट्र स्थित गिरोह के सात मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर इनसे लाखों रुपए कीमत के 56 मोबाइल बरामद किए हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यहां पर वारदात किया करते हैं। दरगाह थाना पुलिस इस साल अब तक चोरों से कुल 410 मोबाइल बरामद कर चुकी है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से किया संदिग्धों को चिह्नित
अजमेर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया पुलिस की एक विशेष टीम ने अजमेर शहर के अभय कमांड सेंटर के कैमरों एवं बाजार और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्धों को चिह्नित किया।उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर दरगाह थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की वारदात करने वाले महाराष्ट्र के नवीद अख्तर अंसारी (30) व जियाउर रहमान (22) मोहम्मद अनवर (34), शेख रफीक (24), साजिद शेख (35), उमर फारूक (20) एवं शेख लईक (30) को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रुपये कीमत के 56 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



