देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के कई स्थानों पर बीते 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे भी कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटे में माउंट आबू तहसील में 150 मिलीमीटर (मिमी), पुष्कर में 100 मिमी, कोटड़ा और धंबोला में 90 मिमी, सरवर और उदयपुरवाटी में 80 मिमी, रेलमगरा और खेतड़ी में 70 मिमी बारिश दर्ज की गई।इस अवधि के दौरान राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर 10 मिमी से 50 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने बृहस्पतिवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, बीकानेर व हनुमानगढ़ जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App



