Rajasthan Weather : राजस्‍थान में बारिश का दौर जारी, मानसून के सक्रिय रहने की संभावना

Summary :

राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में कई जगह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में कई जगह भारी बारिश हुई। मौसम  विभाग ने यह जानकारी दी।इस दौरान सबसे अधिक बारिश सवाई माधोपुर के ढील बांध में 176 मिलीमीटर दर्ज की गई। मानसून की शुरुआत से ही राजस्थान में बारिश जा दौर जारी है। 
मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार,आज सुबह तक 24 घंटे में राज्‍य के पाली के जैतारण में 11 सेंटीमीटर, अजमेर के श्रीनगर में नौ सेंटीमीटर, राजसमंद के भीम एवं बूंदी के हिंडोली में आठ आठ सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के भूंगड़ा तथा प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में सात सात सेंटीमीटर बारिश हुई।
राजधानी जयपुर में कई दिन से बादल लगने का दौर जारी 
इसके अलावा, राज्‍य के सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, भरतपुर, करौली, जोधपुर, नागौर, चुरू एवं जैसलमेर सहित तमात जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में कई दिन से बादल लगने का दौर जारी है।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकांश भाग में अगले तीन-चार दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने और मानसून के सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है।

Desk Team