राजस्थान : कोरोनो वायरस के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

Summary :

जयपुर के स्वामी मानसिंह अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गयी है।

कोरोना वायरस ने दुनिया भर में आतंक मचा दिया है। चीन में तेजी से फ़ैल रहे इस वायरस ने 132 लोगों की जान ले ली है। भारत में सभी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जाँच की जा रही है। जयपुर के स्वामी मानसिंह अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गयी है।

कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 132 हुई, 6,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि संदिग्ध मरीज की जांच के लिए नमूने विषाणु विज्ञान संस्थान एनआरवी पुणे भेजे गये थे।

कोरोना वायरस : श्रीलंका ने चीनी नागरिकों को आगमन पर वीजा देने की अपनी नीति पर रोक लगाई

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एनआरबी पुणे से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, छात्र में कोरोना वायरस नहीं मिला है।’’ बता दें  कि राजस्थान में अब तक कुल 19 लोगों की कोरोना वायरस के लिए स्क्रीनिंग की गयी है। इनमें 18 लोग चीन से यात्रा कर लौटे हैं।
 

Desk Team