भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने जयपुर के रामगंज विवाद मामले में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। शाहनवाज हुसैन ने आज यहां ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने के बाद कहा कि देश में हिंसा को कोई जगह नहीं है।
वह अजमेर में इंडियन अब्बास शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के बैनर तले’ निजाम सिक्का अवार्ड व परिचय सम्मेलन तथा सम्मान समारोह में भाग लेने आये है।
उन्होंने कहा कि अपनी बात को लोकतांत्रिक तरीके से कहने का नागरिकों को हक है लेकिन विरोध के लिये हिंसा को छोडकर दूसरा तरीका भी अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को कानून के दायरे में रहकर देश हित में काम करना चाहिए।
उन्होंने सूफी संत ख्वाजा साहब की बारगाह मे हाजिरी दी, मखमली चादर व फूल पेश कर पूरे देश में अमन एवं शांति की दुआ की। अंजुमन सचिव हाजी वाहिद हुसैन अंगारा ने उनकी दस्तारबंदी कर तवर्रुक भेंट किया।


Download Android App
Download iOS App



