राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने आमजन को बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को दोहराते हुये कहा कि इसमें निजी चिकित्सा संस्थानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
श्री सर्राफ ने आज यहां फोर्टिस एस्कोटर्स हॉस्पिटल में महिला केन्द्रित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ला-फेम ओपीडी का उद्घाटन करते हुये कहा कि राज्य सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन में निजी चिकित्सा संस्थान सहयोग कर रहे हैं एवं अब तक करीब 700 करोड़ रुपये की राशि के क्लेम बुक कर करीब 13 लाख व्यक्तियों को इंडोर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ करायी गयी है। उन्होंने फोर्टिस अस्पताल प्रशासन से बीएसबीवाई में भी सहयोग करने का आग्रह किया।
उन्होंने मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा कि प्रसूता एवं नवजात की समुचित देखभाल सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने फोर्टिस अस्पताल परिसर में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं ला-फेम द्वारा प्रारम्भ किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं विश्वास व्यक्त किया कि इससे गर्भावस्था के दौरान पूर्ण स्वास्थ्य कल्याण सेवाएं सुलभ होने के साथ प्रसूता एवं नवजात की बेहतरीन देखभाल हो सकेगी।
राज्य महिला आयेाग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि शिशु व मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाकर ही समाज को स्वस्थ बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक दीयाकुमारी भी मौजूद थी। इस अवसर पर फोर्टिस ला-फेम की सीओओ अनिता पारासर ने ला-फेम के बारे में जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



