सचिन पायलट ने की मोदी की राजीव गांधी पर टिप्पणी की निंदा

Summary :

सचिन पायलट ने मोदी की राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे उनकी पार्टी एवं उनकी बौखालाहट का परिचायक करार दिया है।

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे उनकी पार्टी एवं उनकी बौखालाहट का परिचायक करार दिया है।

सचिन पायलट ने आज अपने बयान में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री जिनकी अन्तर्राष्ट्रीय शांति स्थापित करने की संकल्पबद्धता के कारण शहादत हुई, उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसी टिप्पणी करके देश की जनता की भावनाओं का भी अपमान किया है।

pm modi

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान धरातल पर भाजपा के भविष्य को लेकर उपजी वास्तविकताओं से विचलित होकर मोदी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह उनकी पार्टी एवं उनकी स्वयं की बौखलाहट का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर उन्होंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भी कम किया है।

राजीव गांधी को लेकर मोदी की टिप्पणी पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के अन्य नेताओ ने किया तीखा हमला

उन्होंने कहा कि उनकी इस बयानबाजी से यह स्पष्ट हो गया है कि वह जिस विचारधारा के समर्थक हैं, उसमें भारतीय मूल्यों एवं संस्कारों का अभाव है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी वह शख्सियत थे जिन्हें राजनीति में गरिमा एवं शुचिता कायम रखने के लिए जाना जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सार्वजनिक किया था कि राजीव गांधी ने उनके असाध्य रोग के निवारण के लिए विदेश में उपचार के लिए उनका सहयोग किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने जिस भाषा का शनिवार को इस्तेमाल किया है वह उनकी ओछी सोच का जीता जागता उदाहरण है।

Desk Team