राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज विधानसभा में कहा कि घोषित सड़कों का कार्य शीघ, पूरा कराया जायेगा। श्री पायलट प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा पूछे पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बजट की उपलब्धता एवं विभिन्न कार्यों की पारस्परिक प्राथमिकता एवं वरियता के आधार पर यह कार्य शीघ, पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे चित्तौड़गढ़ जिले में सर्वाधिक काम कपासन विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।
उन्होंने कहा कि कपासन में 274 किलोमीटर की सड़क स्वीकृत की गई थी, इसके मुकाबले 226 किलोमीटर की सड़क बन गई है। वहीं क्षेत्र में 444 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था उनमें से 344 किलोमीटर की सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बीच में चुनाव आचार संहिता लगने के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका। जल्द ही बजट पास होते ही पूरा कार्य करवाया जा सकेगा।
कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम पर लोकसभा में हंगामा, राहुल ने लगाए ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने चुनाव से पूर्व, आचार संहिता लगने से पूर्व बिना वित्तीय संसाधनों की स्वीकृति के सड़कों की घोषणाएं कर दी गई, वर्क ऑर्डर दे दिए गए। यह जानते हुए कि वित्तीय स्वीकृति इसकी अनुमति नहीं देगी। उन्होंने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी कार्य होंगे, उन्हें वित्तीय संसाधन के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। इससे पहले विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मूल प्रश्न के जवाब में श्री पायलेट ने सरकार द्वारा नई सड़कों एवं नवीनीकरण के दिशा-निर्देशों की प्रति भी सदन के पटल पर रखी।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कपासन में गत पांच वर्षो में बनाई गई सड़कों और नवीनीकरण सडकों का विवरण सदन की मेज पर रखा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण गौरव पथ व मिसिंग लिंक सड़कों के वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद कार्यों को रोकने के लिए सरकार द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किए गए है।


Download Android App
Download iOS App



