आईसीसी विश्व कप 2019 अपने अंतिम चरम पर आ गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच में आज आईसीसी विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। जो टीम आज मैच जीतेगी वह फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

लेकिन पिछले कई दिनों से विराट कोहली और केन विलियमसन की चर्चा हो रही है। 11 साल पहले भी अंडर-19 विश्व कप में दोनों ने अपनी टीमों की कप्तानी की थी। यह भी अच्छा संयोग है। उस मैच में विलियमसन को कोहली ने आउट किया था। उस मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्टंप आउट कया था वाइड गेंद पर
पिछले दिनों से यही बातें हो रही हैं कि 11 साला का पुराना हिसाब क्या कोहली से विलियमसन पूरा कर लेंगे या इस बार भी कोहली फिर से बाजी मार लेंगे। यह वीडियो 43 सेकेंड का है और 2008 में अंडर-19 विश्व कप मलयेशिया में खेला गया था। यह वाकया सेमीफाइनल का है।
उस मैच में कोहली गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर विलियमसन बल्लेबाजी कर रहे थे। विलियमसन को इस मैच में कोहली ने ही आउट किया था। स्टंप आउट विलियमसन हुए थे। दिलचस्प बात तो यह है कि केन की जिस गेंद पर कोहली ने विकेट ली थी वह वाइड गेंद थी।
कोहली ने कहा- केन को दिलाउंगा याद

2008 के अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। जब सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली से इस 11 साल पहले हुए वाकया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, जब मैं विलियमसन से मिलूंगा तो उसके बारे में याद दिलाउंगा। मुझे उम्मीद है कि उन्हें भी याद होगा। यह जानना शानदार है कि अंडर-19 विश्व कप को 11 वर्षों बाद हम अपनी-अपनी नेशनल टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।
इतना अच्छा शॉट मैंने जब नहीं देखा था
11 साल पहले विलियमसन के विकेट के बारे में जब विराट कोहली से सवाल किया गया तो उन्हें याद नहीं था। विराट कोहली ने कहा, मैंने केन का विकेट लिया था? मैंने ऐसा किया था? मुझे नहीं पता कि यह फिर से संभव है या नहीं।
“I am a lethal bowler” – jokes captain @imVkohli ?? #TeamIndia #CWC19 #INDvNZ pic.twitter.com/yjTFH9H1ve
— BCCI (@BCCI) July 8, 2019
इतना ही नहीं केन विलियमसन की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, मुझे याद है 2007 में हमारी टीम न्यूजीलैंड गई थी। हम अंडर-19 टेस्ट मैच खेल रहे थे और उन्होंने हमारे एक तेज गेंदबाज के खिलाफ बैकफुट पर शानदार शॉट खेला था। मैं स्लिप में फील्डिंग कर रहा था जहां मैंने साथ खड़े खिलाड़ी को कहा था कि किसी को इतना अच्छा शॉट लगाते नहीं देखा है।
केन ने मौजूदा विश्व कप में की है शानदार बल्लेबाजी

विश्व कप 2019 में केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी की है। अब तक उन्होंने 9 मैचों में 481 रन बनाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



