जयपुर : ये मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के भाकरोटा थाना क्षेत्र का है जहां आज तड़के मुकुंदपुरा गांव के एक खेत में जलता हुआ उल्कापिंड गिरने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई । थानाधिकारी हेमेन्द्र शर्मा का कहना है कि भाकरोटा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुरा गांव में बंशीधर के खेत में आज तडके करीब 4 बजे तेज धमाके के साथ गिरे उल्कापिंड से गांव के लोग जग गए और लोग घरों से बाहर आ गये।
घटना की जानकारी मिलते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पडी । मौके पर पहुंची पुलिस ने वह से ग्रामीणों को हटाया । पुलिस का कहना है कि लगभग 5 किलो वजनी काले रंग के इस उल्कापिंड के गिरने से जमीन पर गहरा गड्ढा बन गया और उल्कापिंड के छोटे-छोटे टुकडे हो गये। पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है।

उन्होंने बताया कि उल्कापिंड सामान्यतया चुम्बकीय परिधि से गिरे रहते है और जो इस परिधि में नही आ पाते वह कई बार गिर जाते है।


Download Android App
Download iOS App





