भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंच गए हैं। अमित शाह ने वीरों और वीरांगनाओं की भूमि ”राजस्थान” को नमन किया। अद्भुत स्नेह एवं समर्थन के लिए प्रदेश की जनता और सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का उन्होंने ट्वीट कर आभार जताया है।
वीरों और वीरांगनाओं की भूमि ”राजस्थान” को नमन। इस अद्भुत स्नेह एवं समर्थन के लिए प्रदेश की जनता और सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। pic.twitter.com/vgzoGfcL90
— Amit Shah (@AmitShah) July 21, 2017
अमित शाह यहां भाजपा ऑफिस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और यहां शाह एक गरीब दलित के घर खाना खाएंगे। इस बारे में राजस्थान सरकार के समाज कल्याण मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का स्वागत करना राज्य के नेताओं का फर्ज है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक गरीब दलित के घर खाना खाएंगे, क्योंकि समाज के हाशिए पर रहे शोषित-वंचित वर्ग को ऊपर लाना हमारा लक्ष्य है।
गरीब-वंचित शोषित को मुख्यधारा में लाना हमारा एजेंडा है। इसमें कोई जाति की बात नहीं है। अपने दौरे के दौरान शाह पार्टी के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।
शाह पार्टी के अग्रिम संगठनों, भाजपा महिला मोर्चा, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी, विधायकों, सांसदों और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर उनके साथ सत्ता और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
22 जुलाई को वह बुद्धिजीवियों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तीन दिनों में अमित शाह भाजपा के राजस्थान के सभी पार्टी पदाधिकरियों, सांसदों-विधायकों, बुद्धिजीवियों और दूसरे प्रोफेशनल्स से मिलेगें। उसके बाद 23 तारीख की शाम को लौटेंगे।


Download Android App
Download iOS App




