राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ थाना क्षेत्र में एक सेसना विमान लालगढ़ हवाई पट्टी से फिसल कर हवाई पट्टी की दीवार से टकरा गया। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। थानाधिकारी तेजवंत सिंह ने बताया कि जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे से लालगढ़ हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग के समय विमान हवाई पट्टी से फिसल कर दीवार से जा टकराया।
उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी सातों यात्री, पायलट और सह पायलट सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि शाम को पांच बजकर 55 बजे लैंडिंग के दौरान विमान हवाई पट्टी से फिसल कर दीवार से जा टकराया।
विमान सेवा संचालित कर रही सुप्रीम एयरलाईन्स के प्रतिनिधि ने बताया कि हवाई पट्टी पर पक्षियों की मौजूदगी की वजह से पायलट विमान को सही तरीके से नहीं उतार सका, जिसके कारण विमान हवाई पट्टी से फिसल गया और दीवार से जा टकराया। बता दें कि राजस्थान सरकार की इंट्रा-स्टेट एयर कनेक्टिविटी परियोजना के तहत जयपुर-श्रीगंगानगर के बीच पिछले माह हवाई सेवा शुरू की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



