मकान बनाने को लेकर हुये खुनी संघर्ष में छह घायल

Summary :

पहुंचे और उन पर हमला कर दिया और घर में घुसकर मारपीट की गई जवाब में बचाव में उन्होंने भी हथियार उठाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान में अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव तुलेड़ में मकान बनाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में आज खूनी संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश मीणा ने बताया कि सुबह यादव बास गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ।

उन्होंने बताया कि एक पक्ष के लोकेश और ओमप्रकाश यादव और दूसरे पक्ष के जयसिंह, गंगाराम रूपसिंह और देवकला देवी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि संघर्ष में लाठी और फर्सीयो को इस्तेमाल हुआ घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल लोकेश यादव ने बताया कि मेरे मकान का निर्माण चल रहा था तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया और घर में घुसकर मारपीट की गई जवाब में बचाव में उन्होंने भी हथियार उठाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desk Team