जाट के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु लाया जाएगा जयपुर

Summary :

NULL

राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो़ सांवरलाल जाट की पार्थिव देह को नई दिल्ली से पहले जयपुर लाया जा रहा है जहाँ भाजपा मुख्यालय पर उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसके बाद अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर लाया जाएगा और जिले के कई नेता किशनगढ़ पहुंच रहे है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट भी जाट के अंतिम संस्कार में भाग लेने गोपालपुरा पहुंचेंगे।

स्व़ जाट के निधन पर उनके मित्र लेकिन राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द, चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

प्रो। जाट के निजी सहायक राजेंद जैन के अनुसार पार्थिव देह को करीब ढाई बजे किशनगढ़ लाया जाएगा और वहाँ से सड़क मार्ग के जरिए उनके पैतृक गांव भिनाय पंचायत समिति के गोपालपुरा ले जाया जाएगा और वहां शाम चार से पांच के बीच उनके शुभचिंतकों तथा ग्रामीणों के लिए अंतिम दर्शन हेतु रखा जाएगा।

उसके बाद करीब पांच बजे उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी जो गांव के ही शमशान स्थल पहुंचेगी और उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ं

Desk Team