अजमेर : अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ कल 10 अगस्त को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यहां जिला कलेक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा।
महासंघ के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद शर्मा ने बताया कि जेल भरो आंदोलन का मकसद वर्तमान में असंवेदनशील एवं कर्मचारी विरोधी सरकार का ध्यान आकर्षण करना है तथा राज्य सरकार के अनैतिक आदेश वापस लेने के लिए दबाव बनाना भी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांतवे वेतन आयोग को अब तक लागू नहीं करने के विरोध में तथा पे-ग्रेड में कटौती करने तथा वेतन वृद्धि रोकने के आदेश अब तक वापस नहीं लेने से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में खासी नाराजगी है और वे लोग सामूहिक अवकाश पर चल रहे है।


Download Android App
Download iOS App



