राजस्थान के सिरोही जिले में दुर्घटनावश खुले बोरवेल में गिर गए बच्चे को लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया।
वृत्ताधिकारी ओम कुमार ने बताया कि समानांतर कुंआ खोदकर बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह घटना पालड़ी (एम) थाने के छीबा गांव में हुई जहां खेत में खेल रहा बच्चा भीमाराम (5) वहीं खुले बोरवेल में गिर गया और वह लगभग 15 फीट की गहराई पर फंस गया।
इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया और खुदाई मशीनों से समानांतर गड्ढा खोदकर लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया ।


Download Android App
Download iOS App



