बच्चों के लिए कयामत लेकर आई है भीषण गर्मी

Summary :

NULL

अलवर : अलवर जिले में पड़ रही तेज गर्मी से बच्चों में बीमारियां फैल गई है जिसकी वजह से जिले के राजकीय गीतानंद शिशु अस्पताल में बीमार बच्चों की तादात लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में पिछले 30 घण्टों में 60 बच्चों को भर्ती किया गया है जबकि डाक्टरों ने 500 से अधिक बच्चों का आउटडोर में इलाज किया है। गर्मी की वजह से बच्चों में डायरिया, उल्टी दस्त,बुखार जैसी बीमारी फैलने की वजह से अस्पताल में एक बैड पर दो से तीन बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढऩे के बाद स्टाफ की कमी की वजह से उनका समय पर इलाज करना मुश्किल हो रहा है। क्षमता से अधिक मरीज होने पर अस्पताल के स्टाफ  से मरीजों के परिजन अलग से बैड नहीं मिलने पर झगड़ा करने को उतारू हो जाते हैं। सरकारी शिशु अस्पताल में ये स्थिति होने के कारण कई परिजन तो अपने बच्चों को बेहतर ईलाज और सुविधा के लिए निजी अस्पतालों में लेकर जा रहे हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन इस बारे में किसी वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार तक करने को तैयार नहीं है। शिशु चिकित्सक सोमदत्त गुप्ता ने बताया कि तेज गर्मी के बाद अचानक मौसम में बदलाव और हल्की बारिश से बच्चों में अचानक बीमारी और संक्रमण बढ़ गया है, इसके चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं।

 – सुनील जैन

Desk Team