जिले भर में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित
रेवाड़ी: पुलिस की ओर से चलाए जा रहे आपरेशन दुर्गा के तहत अभी तक जिला में करीब 45 मनचलों को पकड़ा है। मनचलों के अभिभावकों को मौके पर ही बुला कर पुलिस की ओर से चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने दूसरी बार पकडे जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
ऑप्रेशन दुर्गा के तहत पुलिस अधीक्षक संगीता कालिाया के निर्देश पर जिला भर में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित गई है, जो विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बाहर तैनात रहती है। महिला पुलिसकर्मियों को भी सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है। जिला निरीक्षक सतबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर वीना राणा, महिला थाना से इंस्पेक्टर सरोजबाला व सब इंस्पेक्टर उषा रानी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। समय-समय पर ये टीमें कालेजों, स्कूलों, बस स्टैंड, विश्वविद्यालय व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जांच कर रही है।
दुर्गा आपरेशन के तहत पुलिस द्वारा अभी तक करीब 45 मनचलों को पकडा गया है। पुलिस द्वारा मनचलों के अभिभावकों को भी मौके पर ही बुलाया गया तथा भविष्य में दोबारा पकडे जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शुक्रवार को जिला निरीक्षक सतबीर सिंह द्वारा कालाका रोड स्थित आरडीएस गल्र्स कालेज, नंगली गोधा, डाइट कॉलेज हुसैनपुर साहरनवास व केएलपी कालेज के आस-पास अभियान चलाया गया।
-शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



