राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए उन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया है। श्री मिश्र आज पाली के जाडन स्थित महावीर इंस्टिट्यूट ऑ़फ टेक्नोलॉजी में महावीर पुरस्कार रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महावीर द्वारा प्रतिपादित नियम आज भी उतने ही प्रासंगिक है, जितने कि उनके समय में थे।
उन्होंने इस अवसर पर भगवान महावीर की अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकान्तवाद आदि की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महावीर के सिद्धांत मनुष्य और प्राणिमात्र के प्रति करुणा से जुड़ हैं। महावीर का दर्शन पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थिकी संतुलन की सीख देता है।
श्री मिश्र ने कहा कि भगवान महावीर फाउंडेशन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बनने के बाद से ही मेरी प्राथमिकता भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों के प्रति कार्य करना रही हैं। इससे पहले श्री मिश्र ने संविधान के मूल कर्तव्यों एवं उद्देश्यों का वाचन करवाया।


Download Android App
Download iOS App



