जयपुर : जयपुर के हरमाडा थाना क्षेत्र के नीदंड़ गांव में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा की जा रही भूमि अवाप्ति के विरोध में किसानों द्वारा मंगलवार को शुरू किया गया ‘जमीन समाधि सत्याग्रह’ आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
राजधानी जयपुर शहर के बाहरी क्षेत्र स्थित नीदंड गांव के किसान जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही उनकी भूमि अवाप्ति को संशोधित भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत मुआवजा देने की मांग को लेकर ‘जमीन समाधि सत्याग्रह’ आंदोलन कर रहे हैं। नींदड़ बचाओं किसान संघर्ष समिति के नेता नागेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि भूमि अवाप्ति के विरोध में पांच लोगों ने कल रात से जमीन समाधि आंदोलन शुरू किया है।
शेखावत ने कहा, ‘हम सत्याग्रह आंदोलन जारी रखेंगे और इस आंदोलन में अधिक लोग ज़मीन समाधि लेंगे। हर आने वाले दिनों में विरोध बढ़ेगा। राज्य सरकार को पूर्व में केन्द्र में कांग्रेस सरकार द्वारा पारित किये गये भूमि अधिग्रहण कानून को राज्य में लागू करना चाहिए। हम सरकार का स्वागत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



