भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में सेवर रोड़ स्थित अन्नपूर्णा मैरिज होम हादसे में घायल हुए लोगों से आज पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के निर्देश दिए।
पर्यटन मंत्री ने आरबीएम अस्पताल एवं कृष्णानगर स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने इस हादसे पर गहरा शोक जताया। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी घायलों की कुशलक्षेम पूछने के लिए कल यहां आयी थीं।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



