जयपुर : ये मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू हाउस का है जहां तड़के एक चलती कार पर ट्रोला के पलट जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि एक ने SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोडा। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल है और सभी एक ही परिवार के है।
पुलिस के बताया की आज तड़के लगभग 5 बजे बाईस गोदाम से नमक की बोरियों से भरा ट्रोला चौमू सर्कल पर एक चलती कार पर अचानक पलट गया जिससे कार बूरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार सभी लोग दब गये। ट्रोले के पलटने से वहां सड़क पर नमक की बोरियां भी बिखर गई।
हादसे के बाद सुबह की सैर पर निकले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रोले को हटवाया। कार ट्रोले के नीचे बुरी तरह से पिचक गई थी और उसमें सवार 5 लोगों में से एक युवक की सांसे चल रही थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायल को SMS हॉस्पिटल भिजवाया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया।
पुलिस के कहना है कि हादसे में मृत लोगों की शिनाख्त अभी नही हो पाई है और सभी के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाये है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस हादसे में मृत लोगों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



