भरतपुर : राजस्थान के धौलपुर में कंचनपुर थाना क्षेत्र में बैनपुरा गांव में कल रात एक नाबालिग को शौच के लिए जाते समय दो सगे भाइयों ने अगुवाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता ने आज थाने में मामला दर्ज कराया कि उसके पडोस में रहने वाले दो युवकों ने शौच के लिए जाते समय उसकी नाबालिग पुत्री को अगुवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़तिा का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी शैतान सिंह के अनुसार पीड़तिा के पिता ने जब इन दोनों आरोपियों की शिकायत उनके घर पर की तो आरोपी नेता गुर्जर और उसके बड़े भाई बिज्जो ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



