अजमेर : राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में कल से सिंधु सेना का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सिंधु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद फेरवानी ने आज पुष्कर में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में चेटीचंड पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने तथा किशनगढ़ हवाई अड्डे का नाम भगवान झूलेलाल के नाम पर करने की मांग पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सम्मेलन में समाज सेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में घनश्याम भुरानी, मंघाराम भिरयानी, रमेश चेलानी, रमेश लालवानी, घनश्याम भगत एवं जयकिशन वतवानी आदि उपस्थित रहे।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



