बड़ी बहन ने लड़के के सामने रखी ऐसी शर्त, दोनों बहनों से करनी पड़ गई शादी, वजह जानकर हो जाएंगे दंग

Summary :

रिश्ता पक्का करने आए वर पक्ष के सामने घर की बड़ी लड़की ने शर्त रखी कि शादी के बाद भी वह अपनी छोटी बहन को साथ रखेगी। पहले तो लड़केवाले यह अजीब शर्त सुनकर हैरान रह गए। मगर फिर दोनों बहनों की एक लड़के से शादी करा दी गई।

दो बहनों के प्यार के दिल छू लेने वाले किस्से तो आपने बहुत सुने होगें। लेकिन दो बहनों से जुड़ा एक अजीब ही मामला सामने आया है। ऐसा मामला शायद ही इससे पहले कभी किसी ने सुना होगा। राजस्थान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने दो सगी बहनों से एक ही मंडप पर शादी कर ली। सहेली सौतन बनी ऐसी कहानियां तो बहुत सुनी है लेकिन बहन बन गई। ये मामला थोड़ा अजीब है।
जी हां, राजस्थान के टोंक जिले में एक शख्स ने दो बहनों से शादी कर ली है। हरिओम मीणा नाम के पढ़े-लिखे शख्स की दो बहनों से शादी कुछ इस तरह हुई कि वो चर्चा का विषय बन गई है। इस अनोखी शादी में दोनों परिवार, दोस्त और समाज के लोग शामिल हुए थे। बकायदा शादी के लिए इन्विटेशन कार्ड भी छापे और बांटे  भी गए थे। शादी भी बड़ी धूमधाम से कराई गई।
दरअसल, ये मामला उनियारा उपखंड के मोरझाला की झोपड़ियां गांव का है। यहां रहने वाले हरिओम ने बताया कि परिवार के लोग उसके विवाह के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान निवाई उपखंड के सीदड़ा गांव निवासी बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता से रिश्ते की बात चल पड़ी। इस दौरान जब हरिओम के परिवार वाले लड़की के घर पहुंचे तो कांता ने सबके सामने अपनी एक शर्त रखी।
अब आप सोच रहे होंगे कि लड़की ने ऐसी कौन-सी शर्त रखी थी। तो बता दें कि कांता ने सबके सामने ये शर्त रखी कि वो उसी शख्स से शादी करेंगी जो उससे और उसकी छोटी बहन से एक-साथ शादी करेगा। कांता को अपनी छोटी बहन सुमन से काफी स्नेह हैं और सुमन मानसिक रुप से कमजोर भी है। हरिओम ने कहा, जब पहली बार उन्होंने कांता की बात सुनी तो उन्हें और उनके परिवार को ये काफी अजीब लगा था।
मगर फिर कांता की ये बात सुनकर कि वो अपनी मानसिक रुप से पीड़ित बहन का जिंदगीभर ख्याल रखना चाहती है और उन दोनों बहनों के बीच का प्यार देखकर हरिओम और उसके परिवार ने इस रिश्ते के लिए हामी भर दी। फिर क्या 5 मई को दोनों बहनों के साथ हरिओम की शादी परिवारवालों ने बड़ी धूमधाम से कर दी।
जहां हरिओम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वहीं उसकी पत्नि कांता उर्दू में बीएड है और उसकी दूसरी पत्नि सुमन आठवी पास है। दुल्हन कांता ने इस बारे में बताया कि वो बचपन से ही अपनी छोटी बहन को अपने साए की तरह रखती आई है और इसलिए उसने इस बारे में बहुत पहले ही सोच लिया था कि वो उसी शख्स से शादी करेगा। जो दोनों बहनों से शादी करने के लिए राजी होगा।

Desk Team