राजस्थान में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक दो करोड़ 46 लाख 85 हजार से अधिक कोरोना टीके लगे है। चिकित्सा विभाग के अनुसार शुक्रवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी दो करोड़ 46 लाख 85 हजार 630 खुराक लग चुकी हैं। इनमें एक लाख 37 हजार 305 टीके निजी अस्पतालों में लगाए गए। शुक्रवार को 57 हजार 139 टीके लगे जिनमें सर्वाधिक 32 हजार 121 टीके 18 से 44 के बीच की आयु के लोगों को लगे।
अब तक लगे टीकों में दो करोड़ पांच लाख 34 हजार 442 पहली खुराक जबकि 41 लाख 51 हजार 188 दूसरी खुराक शामिल हैं। गत एक जुलाई को पहली खुराक के 35 हजार 835 जबकि 21 हजार 304 लोगों के दूसरी खुराक लगी। इस दौरान साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 55 लाख 90 हजार छह पहली एवं 19 लाख 72 हजार 620 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं। शुक्रवार को इन आयु के 576 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 1524 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई।
इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 64 लाख 35 हजार 657 लोगों को पहली जबकि 12 लाख 93 हजार 229 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। एक जुलाई को 45 से 59 आयु वर्ग के 3136 लोगों को पहली जबकि 6835 लोगों को दूसरी खुराक लगी। गत एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 74 लाख 26 हजार 281 लोगों को पहली खुराक लगी है जबकि इस आयु वर्ग के 84 हजार 433 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी हैं। शुक्रवार को 18 से 44 आयु के 32 हजार 121 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक जबकि 12 हजार 821 लोगों इसकी दूसरी खुराक लगी।


Download Android App
Download iOS App



