Viral Video : जब ‘बीयर’ से नहाया टोल प्लाजा, शराबियों ने जमकर लूटी बीयर की बोतलें

Summary :

कई कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं जो किसी के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं तो किसी के लिए बड़े काम के हादसे होते हैं. ऐसा ही एक हादसा राजस्थान के किशनगढ़

कई कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं जो किसी के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं तो किसी के लिए बड़े काम के हादसे होते हैं। ऐसा ही एक हादसा राजस्थान के किशनगढ़ जिले में हुआ जो कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।दरअसल, राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ टोल प्लाजा पर शुक्रवार को बीयर (शराब) की बोलतों से लदा ट्रक हाइवे पर बेकाबू हो गया और टोल बूथ से टकरा गया।

इस हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो भी सामने आया है। घटना राजस्थान के जयपुर-अजमेर नेशनल हाइवे- 8 की बताई जा रही है।

नशे और रफ्तार का कॉकटेल दो की मौत, दो घायल

घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे देखा जा रहा है कि कैसे जयपुर की ओर से बीयर से भरा हुआ तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर ट्रोल बूथ से टकरा जाता है। ट्रक जिस समय टोल बूथ से टकराया उस वक्त वहां आगे दो वाहन भी खड़े थे।

बीयर के कार्टन (डब्बे) गिरने से दोनों वाहन क्षत्रिग्रस्त हो गए। इस हादसे में ट्रक चालक और टोल बूथ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उनका किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वही , इस दुर्घटना में टोल बूथ कर्मचारी और ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक के टकराने से जो सड़क पर बीयर की नदी बह गई उसे देखने लोग शहर से आने लगे। पूरे टोल बूथ पर बीयर की बोतलें और शराब की महक फैल गई। स्थानीय लोगों को हादसे के बाद बीयर की बोतलें उठाते हुए भी देखा गया।

Desk Team