राजस्थान (Rajasthan) में अप्रैल के पहले हफ्ते में लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है।वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गरज चमक साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
- राजस्थान में फिर मौसम ने मारी पलटी
- कई जिलों में बादलों की गरज चमक साथ हल्की बारिश की संभावना
- IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने दी ये सलाह
मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण प्रदेश के भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद सहित आसपास के जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तरा से हवा चलने की संभावना है। भरतपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम के इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है।
सबसे अधिक इन जिलों में हुई बारिश
इससे पहले बीते 24 घंटों में राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई है। इस दौरान सबसे अधिका बारिश अजमेर, भोपालगढ़ और जैसलमेर में दर्ज की गई, यहां लगभग 14 मिमी तक बारिश हुई।


Download Android App
Download iOS App




