राजस्थान में 16 नवंबर को होगा उपचुनाव

Summary :

NULL

राजस्थान से राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 16 नवंबर को होगा। यह सीट श्री एम वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने से रिक्त हुई है।

चुनाव आयोग की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस सीट के उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह नवंबर को और नामांकन पत्रों को जांच करने की तिथि सात नवंबर होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख नौ नवंबर होगी।

मतदान 16 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और शाम पांच बजे मतगणना होगी।

Desk Team