ये मामला राजस्थान के धौलपुर जिले का है जहां आज धौलपुर में दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की दिशा में जागरूक करने के लिए करवाचौथ के अवसर पर एक अभियान शुरू किया गया है।
अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस ने हेलमेट के लिए भावनात्मक अपील करते हुए पूरे शहर में होर्डिंग बैनर लगवाए हैं। इनमें महिलाओं से अपील की गई है कि वे इस करवाचौथ पर अपने पति से वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने का वचन लें।


Download Android App
Download iOS App



