Aloo Pyaz Khasta Poori Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमा-गरम आलू प्याज की मसालेदार खस्ता पूड़ी, यहां देखें Quick रेसिपी

Summary :

सुबह का नाश्ता हो, संडे का ब्रंच या फिर सफर पर जाना हो, गर्मा-गर्म, फूली हुई खस्ता पूड़ियां हर मौके के लिए परफेक्ट होती हैं। अगर आप सादी पूरी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार आलू प्याज खस्ता पूड़ी रेसिपी (Aloo Pyaz Khasta Poori Recipe) ट्राई करें। ये न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसका करारापन और मसालों का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है। यहां पर खस्ता पूड़ी बनाने का तरीका बताया गया है। इस आसान सी रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर आसानी से आलू प्याज खस्ता पूड़ी बना सकते हैं। आलू…

सुबह का नाश्ता हो, संडे का ब्रंच या फिर सफर पर जाना हो, गर्मा-गर्म, फूली हुई खस्ता पूड़ियां हर मौके के लिए परफेक्ट होती हैं। अगर आप सादी पूरी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार आलू प्याज खस्ता पूड़ी रेसिपी (Aloo Pyaz Khasta Poori Recipe) ट्राई करें। ये न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसका करारापन और मसालों का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है। यहां पर खस्ता पूड़ी बनाने का तरीका बताया गया है। इस आसान सी रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर आसानी से आलू प्याज खस्ता पूड़ी बना सकते हैं।

आलू प्याज पूड़ी रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री

Aloo Pyaz Khasta Poori Recipe
Aloo Pyaz Khasta Poori Recipe (Source: Social Media)
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • ¼ कप सूजी
  • 2 आलू (उबले और मैश किए हुए)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ या पिसा हुआ)
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी (क्रश की हुई)
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला या अमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल/घी

Aloo Pyaz Khasta Poori Recipe in Hindi: आलू प्याज की कुरकुरी पूड़ी रेसिपी

Aloo Pyaz Khasta Poori Recipe
Aloo Pyaz Khasta Poori Kaise Bnaye (Source: Social Media)
  • आलू प्याज खस्ता पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन या परात में उबले और कद्दूकस किए हुए आलू लें।
  • अब इसमें बिल्कुल बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें।
  • अब इसी मिश्रण में अजवाइन, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।
  • इसके बाद इसमें गेहूं का आटा, सूजी और 2 चम्मच तेल डालें।
  • सभी चीजों को अपने हाथों से अच्छी तरह मिला लें ताकि आलू और मसाले आटे में सेट हो जाएं।
  • आलू और प्याज में पहले से ही पानी होता है, इसलिए शुरुआत में पानी न डालें। जरूरत पड़ने पर बहुत थोड़ा गुनगुना पानी डालकर आटा गूंथ लें।
  • आटे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  • एक लोई पर थोड़ा सा तेल लगाएं और बेलन की मदद से इसे मध्यम मोटाई की पूड़ी बेल लें।
  • कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब पूड़ी को तेल में डालें और कलछी से हल्का सा दबाते हुए फुलाएं।
  • पूड़ी के फूलने के बाद इसे पलटें और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर तल लें।
  • आपकी कुरकुरी आलू प्याज पूड़ियां तैयार हैं। इन्हें आम के अचार, हरी चटनी, दही या गर्मा-गर्म अदरक वाली चाय के साथ सर्व करें।

क्रिस्पी पूड़ियां बनाने के लिए सीक्रेट टिप्स

  • सूजी मिलाने से पूड़ियां लंबे समय तक खस्ता बनी रहती हैं।
  • प्याज को जितना हो सके बारीक काटें या फिर कद्दूकस कर लें। अगर प्याज के टुकड़े बड़े होंगे, तो पूरियां बेलते समय फट सकती हैं और तलते समय फूलेंगी नहीं।
  • अगर आप इसे सफर के लिए बना रहे हैं, तो आटे को गूंधने के लिए पानी की जगह थोड़े से दूध या दही का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे पूड़ियां लंबे समय तक मुलायम और फ्रेश रहती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।