Beetroot Pulao Recipe: आजकल हर किसी को कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन होता है। अगर आप भी रात के डिनर में पुलाव बनाना चाह रहे हैं, तो बीटरूट पुलाव को ट्राई कर सकते हैं। इसका लाजवाब स्वाद आपको और घरवालों को जरूर पसंद आएगा। ये दिखने में भी बहुत खूबसूरत होता है। आप इस पुलाव को दाल तड़का, दही या रायता के साथ परोस सकते हैं और डिनर को खास बना सकते हैं। बीटरूट पुलाव न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी आसान है। आइए Beetroot Pulao Kaise Banaye जाते हैं।
Beetroot Pulao Recipe: बीटरूट पुलाव बनाने की रेसिपी

सामग्री
- बासमती चावल- 1 कप
- बीटरूट- 1
- प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 1-2
- मटर- आधा कप
- तेजपत्ता- 1
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- इलायची- 2
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- लौंग- 2-3
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- जीरा- 1 चम्मच
- तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
- पानी- 2 कप
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
Beetroot Pulao Recipe In Hindi: बीटरूट पुलाव बनाने की विधि

- बीटरूट पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को अच्छे धो लें। चावल को अच्छे से धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें।
- अब आप बीटरूट को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। प्याज और हरी मिर्च को भी काट लें।
- अब आप एक कड़ाही को गर्म करें। इसमें आप जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डाल दें।
- इसके बाद फिर प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और भूनें।
- फिर आप बीटरूट और मटर को डालकर थोड़ी देर पका लें। इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल दें।
- अब चावल को डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें। फिर 2 कप पानी और नमक डालकर ढककर पका लें, जब तक चावल पूरी तरह से नरम न हो जाए।
- गैस बंद करें और 5 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं। इसके बाद आप धनिया पत्ती से सजाकर गरमा-गरम सर्व करें।


















