उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगी ये Bharwa Bhindi! Secret Masale से घर पर बनाएं Dhaba Style Recipe

Summary :

Bharwa Bhindi Recipe: गर्मी का समय आते ही घर में भिंडी की सब्जी की डिमांड बढ़ जाती है। रसोई में भिंडी उन सब्जियों में से है, जिसे आसानी से और कई मसालेदार तरीकों से बनाया जा सकता है। लेकिन गर्मी में लोग भरवा भिंडी खाना बेहद पसंद करते हैं, जो अपने मसालेदार स्वाद और आसान तरीके की वजह से हर घर में पसंद की जाती है। हल्के से भुने मसालों से भरी भिंडी खाने के स्वाद को और बढ़ा देती है। कम समय में बनने वाली यह डिश डेली के खाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन होता है। अगर आप…

Bharwa Bhindi Recipe: गर्मी का समय आते ही घर में भिंडी की सब्जी की डिमांड बढ़ जाती है। रसोई में भिंडी उन सब्जियों में से है, जिसे आसानी से और कई मसालेदार तरीकों से बनाया जा सकता है। लेकिन गर्मी में लोग भरवा भिंडी खाना बेहद पसंद करते हैं, जो अपने मसालेदार स्वाद और आसान तरीके की वजह से हर घर में पसंद की जाती है। हल्के से भुने मसालों से भरी भिंडी खाने के स्वाद को और बढ़ा देती है। कम समय में बनने वाली यह डिश डेली के खाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन होता है। अगर आप जल्दी, स्वादिष्ट और घर जैसा फ्लेवर तैयार करना चाहते हैं, तो Bharwa Bhindi Recipe सबसे बेस्ट है।

Bharwa Bhindi Recipe: भरवा भिंडी बनाने की रेसिपी

Bharwa Bhindi Recipe
Bharwa Bhindi Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • स्टफिंग के लिए
  • मूंगफली – 2 बड़े चम्मच
  • सौंफ – 2 छोटे चम्मच
  • जीरा – 2 छोटे चम्मच
  • धनिया दाना – 2 छोटे चम्मच
  • तिल – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन – 3 कली
  • भुना हुआ बेसन – 3 बड़े चम्मच
  • भिंडी – 25 (टुकड़ों में)
  • सब्जी के लिए
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • कसूरी मेथी – 2 बड़े चम्मच (कूटी हुई)

Also Read: Lunch और Dinner का स्वाद बढ़ा देगा यह Palak Tadka Raita, यहां देखें Recipe

Bharwa Bhindi Recipe in Hindi: भरवा भिंडी बनाने की विधि

Bharwa Bhindi Recipe in Hindi
Bharwa Bhindi Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • भरवा भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मूंगफली को धीमी आंच पर कुरकुरी होने तक भून लें।
  • फिर उसमें सौंफ, जीरा, धनिया दाना और तिल डालकर खुशबू आने तक भूनें।
  • अब ठंडा करके मिक्सर में लाल मिर्च, हल्दी, अमचूर, नमक, लहसुन और भुना बेसन डालकर बिना पानी मिलाए बारीक पीस लें।
  • अब भिंडी को दोनों तरफ से काटकर बीच में लंबा चीरा लगाएं और तैयार मसाला अच्छे से भरकर अलग रख दें।
  • अब एक बड़ी कड़ाही में तेल को गर्म करें, उसमें जीरा और हींग डालकर अच्छी तरह तड़का लगाएं, फिर भरी हुई भिंडी डालकर मीडियम आंच पर भून लें।
  • फिर भिंडी को ढककर अच्छी तरह पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि भिंडी हर तरफ से नरम और हल्की कुरकुरी हो जाए।
  • अब बचा हुआ मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं और कुछ मिनट तक पकाएं।
  • अब आपकी स्वादिष्ट भरवां भिंडी बनकर तैयार है, इसे रोटी या गर्म चावल के साथ परोसें।

Also Read: Dhaba Style आलू-प्याज का पराठा अब घर पर! Breakfast में स्वाद का तड़का लगाने के लिए देखें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।